बदायूं

Budaun News: लगवाने के लिए प्रधानाध्यापिका ने मंगवाई आंबेडकर प्रतिमा, हंगामा

Connect News 24

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी, एबीएसए ले गए प्रतिमा

संवाद न्यूज एजेंसी

बिसौली (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव जखौरा जौहरपुर में आंबेडकर प्रतिमा को लेकर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने स्कूल के बाहर लगवाने के लिए आंबेडकर प्रतिमा मंगवाकर स्कूल के कमरे में रखवा दी। जानकारी पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शिक्षा विभाग के अधिकारी प्रतिमा अपने साथ ले गए। उन्होंने मामले की जांच शुरू करा दी है।

ग्राम जखौरा जौहरपुर के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। उनका कहना था कि गांव में प्राइमरी स्कूल के सामने खाली जगह पड़ी है। वहां कभी पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम का बोर्ड लगा हुआ था लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने बोर्ड उखाड़कर गायब कर दिया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को पता चला कि प्राइमरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका वहां भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगवाना चाहती हैं। उन्होंने प्रतिमा मंगवाकर प्राइमरी स्कूल के कमरे में रख ली है।

बाद में गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। हंगामा कर आंबेडकर प्रतिमा लगाने का विरोध किया। सूचना पर एसओ सिद्धांत शर्मा, नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव और खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद व लेखपाल मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाध्यापिका गांव में आंबेडकर प्रतिमा लगवाकर माहौल खराब करना चाहती हैं। प्रतिमा लगवाने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। इसके बाद सभी अधिकारियों की मौजूदगी में स्कूल के कमरे से प्रतिमा निकाली गई। बाद में खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिमा को अपने साथ ले गए।

बाद में ग्रामीण शांत हो गए लेकिन उन्होंने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया कि सूचना पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए थे। खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिमा अपने साथ ले गए हैं। आगे की कार्रवाई उनकी ओर से ही होगी। थाने में जो तहरीर आई है। उसकी जांच कराई जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button