सीआईएससीई : 12वीं में रुद्राणी तो 10वीं में सौम्यता रहीं टॉपर

रिजल्ट आने के बाद में खुशी मानते मेधावी। संवाद
बदायूं। सीआईएससीई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट रविवार को घोषित हो गया। इसमें 96.8 प्रतिशत अंक पाकर डीपॉल स्कूल की सौम्यता 10वीं में तो वहीं 12वीं में रुद्राणी 96.25 अंक के साथ जिला टॉपर रहीं।
रविवार दोपहर बाद सीआईएससीई की 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट आया। परीक्षार्थी काफी दिनों से रिजल्ट आने का इंतजार रहे थे, पर रिजल्ट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। शनिवार को भी रिजल्ट आने की सूचना थी, पर नहीं आया।
रविवार को जारी रिजल्ट में डी पॉल स्कूल में 10वीं की छात्रा सौम्यता रस्तोगी ने 96.8 प्रतिशत अंक के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया। दूसरे नंबर पर 95.2 प्रतिशत अंक के साथ देव कुमार मिश्रा और 94 प्रतिशत अंक के साथ धैर्यमान रस्तोगी तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं 12वीं में 96.25 प्रतिशत अंक के साथ रुद्राणी ने पहला स्थान हासिल किया। 95.5 प्रतिशत अंक के साथ रिया नारंग ने दूसरा और 95 प्रतिशत अंक के साथ अफरोज बख्श ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज में था पीसीएस परीक्षा का सेंटर
– उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा डीपॉल स्कूल भी थी। ऐसे में शाम साढ़े तीन बजे रिजल्ट आने के बाद भी कॉलेज प्रशासन द्वारा उसको घोषित नहीं किया गया। ऐसे में जब स्कूल से प्रशासन और उनकी टीम चली गई। उसके बाद में स्कूल प्रशासन द्वारा रिजल्ट का डाटा निकालना शुरू किया गया।

रिजल्ट आने के बाद में खुशी मानते मेधावी। संवाद

रिजल्ट आने के बाद में खुशी मानते मेधावी। संवाद


