निर्दयता: बदमाशों ने चंद मिनट में कर डाला खूनखराबा, प्रोफेसर की फोड़ी आंख, जो भी सामने आया उसी पर किया हमला

Shahjahanpur Alok Gupta murder case
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के मोहल्ला बाजार के एक मकान में मंगलवार तड़के घुसे बदमाशों ने असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक गुप्ता (36) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। विरोध पर परिवार के छह लोगों को चाकू घोंपकर घायल कर दिया। मौके से पड़ोसियों ने एक बदमाश शाहबाज को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाते वक्त दरोगा की पिस्टल छीनकर भागे शाहबाज को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।
असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक गुप्ता के मकान में घुसे बदमाशों ने निर्दयता की सारी हदें पार कर दीं। आलोक पर चाकू से वार कर उनकी आंख फोड़ दी। बचाने आए बच्चों समेत छह लोगों को घायल कर दिया। नौ माह में एक ही अंदाज में दूसरी हत्या की वारदात होने के बाद भड़के व्यापारियों ने हंगामा किया।
आईजी डॉ. राकेश सिंह और एसपी अशोक मीणा का घेराव किया। आरोपी दूसरे समुदाय के होने के चलते पूरे दिन तनाव की स्थिति रहीं। शाम को शव आने पर हाईवे को जाम कर दिया गया।
व्यापारी सुधीर गुप्ता की कस्बे के मुख्य बाजार में तिरपाल व पॉलिथीन की दुकान है। उनके बड़े बेटे आलोक गुप्ता वर्ष 2018 से सन इंस्टीट्यूट के कंप्यूटर विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर थे।



