बरेली

काफी बड़ा है सद्दाम का कुनबा: अतीक-अशरफ गैंग के लिए लड़कों का करता था इस्तेमाल, रिहाइश के राज होंगे बेपर्दा

Connect News 24

Saddam used boys from his family for Atiq and Ashraf gangs

खुशबू एन्क्लेव में दफ्न हैं सद्दाम के राज
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के पुरामुफ्ती निवासी सद्दाम उर्फ अब्दुल समद का कुनबा काफी बड़ा है। सद्दाम कुनबे के लड़कों का इस्तेमाल अतीक और अशरफ गैंग के लिए करता था। ये लोग बरेली के खुशबू एन्क्लेव आकर सद्दाम के पास रुकते भी थे। बारादरी पुलिस अब तक की पड़ताल के तथ्यों को कोर्ट में पेश कर सोमवार को सद्दाम को अपने मुकदमे का आरोपी बताकर रिमांड मांगेगी। 

इसके बाद उसकी रिहाइश से जुड़े और राज बेपर्दा हो सकते हैं। सद्दाम अपने गुर्गों को महंगी कारों में घुमाता और उनकी दावतें करता था। वह अतीक और उसके बेटों को अपने गांव में बुलाकर कुनबे के लड़कों के साथ मीटिंग कराता था। सद्दाम के कुनबे के कई लड़के अतीक के बेटे असद और अली के इशारे पर रंगदारी वसूलते थे। 

ये भी पढ़ें– Bareilly News: 1600 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा रिंग रोड, जमीन अधिग्रहण की मिली मंजूरी

ये लड़के सद्दाम के साथ बरेली में खुशबू एन्क्लेव वाले कमरे पर भी रुकते थे। अशरफ और अतीक की हत्या के बाद सद्दाम के इशारे पर ही गैंग चल रहा था। अतीक-अशरफ की मौत के बाद सद्दाम ने अपने भांजे अल्तमश को नैनी जेल में बंद अतीक के बेटे अली से मिलने भेजा था। 

अली के कहने पर अल्तमश ने प्रयागराज करेली के एक किसान की जमीन पर कब्जा कर उससे 30 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी और जबरन स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए थे। अफजल नाम के किसान ने अतीक के बेटे अली और अल्तमश समेत पांच के खिलाफ अगस्त में करेली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सद्दाम के भांजे अल्तमश को जेल भेज दिया था।

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button