मनोरंजन

ऐश्वर्या राय के घर सलमान खान ने किया था खूब हंगामा, बिल्डिंग में एंट्री थी बैन

Connect News 24

Salman Khan Aishwarya Rai Relationship: बॉलीवुड के एलिजिबल बैचलर सलमान खान ने अब तक शादी नहीं की. लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी बिना रोमांस के नहीं रही. बल्कि सलमान खान के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. वह कई बॉलीवुड सितारों के साथ रिश्ते में हैं. ऐश्वर्या राय से लेकर कटरीना कैफ तक का नाम सुनने को मिलता है. मगर ऐश्वर्या राय से उनका लगाव काफी गहरा था.

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ सलमान खान के रिश्ते से कोई अनजान नहीं है. इनका रिश्ता ‘हम दिल दे चुके समन’ के सेट पर शुरू हुआ था. लेकिन ऐश्वर्या, सलमान के अजीब से रवैये की वजह से उनसे खफा हो गई. भाईजान को कई बार एक्ट्रेस के घर के बाहर चिल्लाते भी देखा गया है. उसके बाद सुनने में आया है कि दोनों का रिश्ता टूट गया है. आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ था?

बैन थी सलमान खान की एंट्री

सलमान खान, ऐश्वर्या को लेकर कुछ ज्यादा ही पजेसिव थे जिसके कारण एक्ट्रेस ने उनसे दूरी बनाना शुरू कर दिया था. इसी बात से परेशान होकर सलमान खान एक बार आधी रात को ऐश्वर्या राय के फ़्लैट पर पहुंच गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां सलमान खान ने जमकर हंगामा मचाया था. सलमान खान काफी देर तक ऐश्वर्या राय के फ़्लैट का दरवाज़ा पीटते रहे थे. कहते हैं कि दरवाज़ा पीट-पीटकर सलमान खान के हाथों से खून तक बहने लगा था यहीं नहीं सलमान खान ने ऐश्वर्या राय को यह भी धमकी दी थी कि यदि उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो वे नीचे कूद जाएंगे. इस बात पर ऐश्वर्या राय के पिता काफी नाराज हुई थे और उन्होंने सलमान खान के खिलाफ केस भी दर्ज कराई थी. पुलिस कंप्लेन के बाद सलमान खान की एंट्री ऐश्वर्या राय के घर में बैन हो गई थी.

रिलेशनशिप पर सलमान की सफाई

इस मामले पर सलमान खान ने सफाई देते हुए कहा, “हां ये खबरें सही हैं लेकिन इसे बढ़ा चढ़ा कर पेश किया गया है. अगर आप लड़ाई नहीं करेंगे तो इसका मतलब है कि आपमें कोई प्यार नहीं है. मैं कभी बाहर के शख्स से तो लड़ाई करुंगा नहीं. हमारे बीच जो भी लड़ाई झगड़ा होता है प्यार की वजह से होता है. अब मुझे पुलिस ने भी कह दिया है कि मैं उस बिल्डिंग में ना जाउं.”

यह भी पढ़ें: Ponniyin Selvan 2 LIVE: ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ की हुई धमाकेदार ओपनिंग, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही फिल्म की तारीफ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button