मनोरंजन

एक्टर से इश्क और क्रिकेटर से शादी, कुछ ऐसी है संगीता बिजलानी की मोहब्बत की दास्तां

Connect News 24

Sangeeta Bijlani Unknown Facts: 90 के दशक की हसीनाओं का जिक्र हो तो संगीता बिजलानी का नाम जरूर लिया जाता है. अभिनय और खूबसूरती से फैंस का दिल लूटने वाली इस एक्ट्रेस का दिल असल जिंदगी में दो बार धड़का. पहले उन्होंने एक्टर से इश्क किया और जब बात नहीं बनी तो क्रिकेटर से शादी रचा ली. आइए हम आपको संगीता बिजलानी की लव लाइफ से रूबरू कराते हैं. 

सलमान संग तय हुई थी शादी
सुपरहिट फिल्म त्रिदेव के ओए-ओए गाने से दुनिया का दिल जीतने वाली संगीता बिजलानी किसी जमाने में सलमान खान के दिल की धड़कन थीं. आलम यह था कि दोनों की शादी होने की चर्चा भी आम हो चुकी थी. यहां तक कि कार्ड तक छपकर तैयार हो गए थे, लेकिन यह रिश्ता फिर भी मुकाम तक नहीं पहुंच पाया. 

सलमान से क्यों छूटा था साथ?
गौरतलब है कि संगीता और सलमान खान एक-दूसरे को बेहद पसंद करते थे. रिपोर्ट्स की मानें तो 27 मई 1994 के दिन दोनों की शादी होने वाली थी. 1993 में दिए एक इंटरव्यू में सलमान ने शादी के लिए तैयार होने की बात भी कह दी थी, लेकिन तय तारीख से कुछ दिन पहले ही सबकुछ खत्म हो गया. जानकारों का कहना था कि संगीता ने सलमान खान और सोमी अली को पकड़ लिया था, जिसके चलते उनका रिश्ता टूट गया. हालांकि, सलमान और संगीता आज भी काफी अच्छे दोस्त हैं.

ऐसे हुई अजहरुद्दीन की एंट्री
सलमान का साथ छूटने के बाद जब संगीता अकेलेपन से गुजर रही थीं, तब उनकी जिंदगी में क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की एंट्री हुई. कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात किसी विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई और दोनों एक-दूसरे के इश्क में गिरफ्तार हो गए. कहा जाता है कि संगीता और अजहरुद्दीन एक-दूसरे को पसंद करने लगे, लेकिन तब तक अजहरुद्दीन की शादी नौरीन से हो चुकी थी. अजहरुद्दीन ने अपनी मोहब्बत का जिक्र नौरीन से किया तो वह तलाक लेकर अजहर और संगीता के रास्ते से हट गईं. दोनों ने 1996 में शादी कर ली, लेकिन 2010 के दौरान आपसी सहमति से दोनों अलग हो गए.

जब Laxmi Mittal ने बेटी की शादी में पानी की तरह बहाए थे करोड़ों रुपये, देश की दूसरी सबसे महंगी वेडिंग में लगा था सितारों का मेला


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button