बदायूं

शिक्षक दिवस : याद किए गए सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन

Connect News 24

Teacher's Day: Sarvepalli Dr. Radhakrishnan remembered

जियांट्स वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज में ​​किया गया ​शिक्षकों का सम्मान। स्व

बदायूं। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को स्कूल-काॅलेजों में जगह-जगह शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

जिले में पहली बार एक ही मंच पर बेसिक-माध्यमिक शिक्षक सम्मान समाराेह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक, सीडीओ केशव कुमार, डीआईओएस डाॅ. प्रवेश कुमार, बीएसए स्वाती भारती ने कार्यक्रम की शुरुआत की। शहर विधायक ने डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन व मदन मोहन मालवीय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। बीएसए ने रामायण के संस्मरण सुनाते हुए शिक्षक की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर माध्यमिक के 11 और बेसिक शिक्षा के 17 शिक्षक /शिक्षिकाओं ,कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की 18 शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।

ज्यांट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज में शिक्षक दिवस मनाया गया। ग्रुप अध्यक्ष प्रशांत पाठक ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। 25 शिक्षकों को पटका पहनाकर और बुके देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति, डॉ. हिमानी, डॉ. अमित समेत प्रशासनिक निदेशक यूसुफ अली, नीरज यादव, कमाल अहमद, विजय, हृदेश, जितेंद्र, रजत शर्मा आदि मौजूद रहे। नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आशीष कुमार सक्सेना ने इस अवसर पर कई शिक्षक सुविधाओं की घोषणा की।

आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में मैनेजर जोहेब अली सैय्यद, निदेशक जोया अली सैय्यद, प्राचार्य डाॅ. नजीबुल हसन खांन ने अपने विचार व्यक्त किए। संस्कृत महाविद्यालय वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में प्राचार्य वेदमिश्र आर्य, सहसवान के संघटक राजकीय महाविद्यालय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर केक काटा गया।

प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल ने शिक्षक दिवस के बारे में बताया। मदर एथीना स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लिलिपुट प्ले स्कूल में प्रबंधक केबी गुप्ता, फ्लोरेंस नाइटिंगेल पब्लिक स्कूल प्रबंधिका सरला स्वरूप, जीलाॅट पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या ज्योति लता ने भी अपने विचार रखे।

कादरचौक। रामप्रसाद सोहन देवी इंटर काॅलेज खिरिया वाकरपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कीर्ति कश्यप, यदुनेश यादव, वीरेंद्र राजपूत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय प्रबंधक अजनेश यादव, प्रधानाचार्य रमेश चंद्र ने अपने विचार व्यक्त किए।

बिसौली।

सिद्धबाबा इंटर काॅलेज शरह बरौलिया में राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार प्राप्त अध्यापक पंडित महेश चंद शर्मा व पूर्व विधायक दया सिंधु शंखधार द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, प्रधानाचार्य डॉ. नरेश चंद गुप्ता ने शिक्षक दिवस के बारे में बताया।

सहसवान।

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ द्वारा आयोजित शिक्षकों की आपसी चर्चा कार्यक्रम हुआ। इसमें शिक्षकों ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए एक दूसरे को बधाई दी। शिक्षक नरेंद्र सिंह, मधु उपाध्याय, राजन यादव, जमील अहमद, अनीस अहमद मौजूद रहे।

इस्लामनगर।

ड्रीम जोन इंटरनेशनल स्कूल में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ शिक्षक दिवस मनाया और शिक्षकों को गिफ्ट भी दिए। संस्थापक दाया शंकर गुप्ता, प्रधानाचार्य संजीव मिश्रा, हेमंत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

एसबीआई ने शिक्षक राजीव को सम्मानित किया

बदायूं। उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया के सहायक अध्यापक राजीव कुमार को स्टेट बैंक की लखनपुर शाखा के प्रबंधक अनुभव त्रिपाठी और विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सहदेव सागर ने प्रतीक चिह्न और शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। एसएमसी अध्यक्ष सहदेव सागर ने कहा कि शिक्षक राजीव कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

जियांट्स वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज में किया गया शिक्षकों का सम्मान। स्व

जियांट्स वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज में किया गया शिक्षकों का सम्मान। स्व

जियांट्स वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज में किया गया शिक्षकों का सम्मान। स्व

जियांट्स वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज में किया गया शिक्षकों का सम्मान। स्व

जियांट्स वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज में किया गया शिक्षकों का सम्मान। स्व

जियांट्स वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज में किया गया शिक्षकों का सम्मान। स्व

जियांट्स वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज में किया गया शिक्षकों का सम्मान। स्व

जियांट्स वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में मेडिकल कॉलेज में किया गया शिक्षकों का सम्मान। स्व


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button