बरेली

School Vehicles: इस जिले में लिया गया बड़ा फैसला, अब ऑटो व ई-रिक्शा से स्कूल नहीं जाएंगे बच्चे

Connect News 24

students will not go to school by auto and e-rickshaw in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बच्चे अब सिर्फ स्कूल वाहन या अनुबंधित वाहन से ही विद्यालय आ-जा सकेंगे। ऑटो या ई-रिक्शा से उन्हें लाने-ले जाने पर रोक रहेगी। यह फैसला दिल्ली पब्लिक स्कूल में बुधवार को हुई स्कूल संचालकों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में लिया गया।

बैठक में एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को ऐसे ही वाहनों से ही स्कूल भेजें, जिनका रंग पीला हो या उनमें पीली पट्टी लगी हो। 

अभिभावक यह भी जानकारी कर लें कि जिस वाहन में उनका बच्चा स्कूल जाता है, वह आरटीओ दफ्तर में पंजीकृत है या नहीं। अनुबंधित या स्कूल वाहन से बच्चों को भेजने के निर्णय से असहमत अभिभावक अपनी जिम्मेदारी पर उन्हें खुद स्कूल लाने-ले जाने का जिम्मा उठाएंगे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button