जीवन जीने की कला सिखाती है स्काउटिंग : रामवीर सिंह

बिल्सी के एनए कॉलेज में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेते छात्र। संवाद
बिल्सी। एनए इंटर काॅलेज में चल रहे त्रिदिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन बच्चों को प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों की मदद करने के तौर तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने स्काउट ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग लोगों को जीवन जीने की कला सिखाती है। स्काउट मास्टर मुकेश बाबू शर्मा ने कहा कि बच्चों को स्काउटिंग का नियमित अभ्यास करना चाहिए। शिविर में टेंट बनाने, गांठें लगाने, सैल्यूट, गैजेट बनाने के अलावा प्राकृतिक आपदाओं में स्वयं को तैयार रखने का प्रशिक्षण दिया गया।
इस मौके पर मुन्नालाल सिंह शाक्य, मनोहर लाल शर्मा, हेमेंद्र पाल सिंह, जितेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, मोहम्मद हसीन, शिवशंकर यादव, राजेश कुमार, राजीव शर्मा, शिवधार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद



