बदायूं

आंगनबाड़ी केंद्रों पर अच्छा माहौल रखें :एसडीएम

Connect News 24

Maintain good atmosphere at Anganwadi centres: SDM

बिल्सी में आंगनबाड़ी वर्करों की बैठक लेते एसडीएम जीत सिंह राय। संवाद

बिल्सी। सोमवार को तहसील सभागार में एसडीएम जीत सिंह राय ने अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें उन्होंने उनके दायित्वों के बारे में विस्तार से समझाया। एसडीएम ने कहा कि जिस आंगनबाड़ी केंद्र पर जितने बच्चे पंजीकृत है। उनकी संख्या भी केंद्रों पर दिखनी चाहिए।

अक्सर देखा गया है कि केंद्रों पर बच्चों की पंजीकरण संख्या काफी अधिक है, मगर मौके पर निरीक्षण करने पर कुछ ही बच्चे मिलते है। यह स्थिति केंद्रों के लिए अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करें। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगने वाले शिविरों की जानकारी दें। केंद्र में हो रही हर गतिविधियों का लिखित रूप में रिकॉर्ड रखें। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button