बरेली

बरेली में दूसरा हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आई से घोड़ा बग्गी, दो युवकों की मौत; दो दिन में गई चार की जान

Connect News 24

two people died of electrocution due to horse buggy hit by high tension line

घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में हाफिजगंज के बाद अब कस्बा रिठौरा में हाईटेंशन लाइन की वजह से हादसा हुआ है। बरात चढ़ने के बाद लौटी घोड़ा बग्गी हाईटेंशन लाइट की चपेट में आ गई, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इन्हें आनन फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। 

रिठौरा के जाटवपुरा निवासी अली हसन बरातों में घोड़ा बग्गी चलाते हैं। शुक्रवार रात वह अपने बेटे राशिद और बग्गी पर काम करने वाले अफसार लेकर बरात में गए थे। बरात चढ़ने के बाद अली हसन घोड़ा बग्गी लेकर देर रात लौटे। उन्होंने घर से कुछ दूरी पर घोड़ा बग्गी सड़क किनारे नीचे खड़ी कर दी थी। 

सुबह करीब साढ़े बजे हुआ हादसा 

शनिवार सुबह करीब साढ़े बजे अली अहसन, राशिद और अफसार घोड़ा बग्गी को सड़क पर चढ़ा रहे थे। इसी दौरान बग्गी का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत तार से छू गया, जिससे बग्गी में करंट उतर गया। करंट लगने से अली हसन, राशिद और अफसार गंभीर रूप से झुलस गए। 

ये भी पढ़ें– Video: तोतलेपन का इलाज कराने लाए बच्चे का कर दिया खतना, पिता बोले- बेटे को हिंदू से मुस्लिम बना दिया

 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button