मनोरंजन

शाहिद कपूर की शादी के बाद उनके घर में थे बस 2 चम्मच और 1 थाली, वाइफ देखकर हो गईं थी शॉक्ड

Connect News 24

Shahid Kapoor Talks About His Home Before Marriage: ‘फर्जी (Farzi)’ से धमाल मचाने के बाद एक बार फिर से शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग मूवी (Upcoming Movie) की रिलीज की तैयारी में लग गए हैं. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की आने वाली फिल्म ‘ब्लडी डैडी (Bloody Daddy)’ 9 जून को पूरी तरह से रिलीज के लिए तैयार है. इसी बीच शाहिद ने इस बात का खुलासा किया है कि शादी के बाद उनका घर कैसा था?

शाहिद कपूर का खुलासा

शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि, ‘2015 में जब शादी के बंधन में बंधने के बाद जब मीरा राजपूत उनके घर आई तो वहां सिर्फ दो चम्मच और एक प्लेट ही थी. मीरा ने शिकायत की कि तुम्हारे घर में बस दो चम्मच और एक थाली ही है! कैसे रहते हो? तो इसके जवाब में मैने कहा कि मैं अकेला ही तो रहता हूं. इसके बाद मैने उससे पूछा कि तुम मुझे कैसे देखना चाहती हो.

मीरा की शिकायत

अपनी बात को जारी रखते हुए शाहिद कपूर ने आगे कहा कि, ‘मीरा ने कहा कि अगर हमारे पास एक सेट तक नहीं है. अगर कोई गेस्ट आ जाए तो उन्हें किस चीज में खाना देंगे. इसके जवाब में मैने कहा कि मुझे नहीं पता, हम ऑर्डर कर देंगे.’

घर को सजाया

अपनी बात को आगे बताते हुए शाहिद कपूर ने कहा, ‘मैने और मीरा ने मिलकर घर का इंटीरियर तय किया. मैने कहा कि हम इसे वैसा ही बना सकते हैं जैसा कि तुम चाहती हो. इसके बाद वो काफी खुश हो गई. इसके बाद हमने वैसा ही घर बनाया. हमने मिलकर इसमें खूब काम किया है.’

इस दिन है शादी की सालगिरह

आपको बता दें कि शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा राजपूत (Mira Rajput) जुलाई की 8 तारीख को अपनी शादी की 8वीं एनीवर्सरी (Marriage Anniversary) को एंजॉय करेंगे.

72 Hoorain का फ़र्स्ट लुक आउट, सुसाइड बॉम्बिंग की काली दुनिया की हकीकत दिखाएगी ये फिल्म


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button