Pilibhit News: आरएसएस ने हिंदू सम्राज्य दिनोत्सव मनाया

कार्यशाला में शामिल आरएसएस के पदाधिकारी। संवाद
– उड़ीसा में हुई ट्रेन दुर्घटना को लेकर जताया दुख
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में अशोक कॉलोनी स्थित संतराम सरस्वती शिशु मन्दिर स्कूल में रविवार को स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में उपस्थित होकर हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव मनाया। मुख्य वक्ता सह प्रांत कार्यवाह राजपाल सिंह भी मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता ने हिंदू साम्राज्य दिवस के अवसर पर सभी नगरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस दिन हिंदू पद पाठशाही की स्थापना की गई थी। छत्रपति शिवाजी महाराज का हिन्दू राजा के रूप में राज्याभिषेक हुआ था। छत्रपति शिवाजी महाराज ऐसे योद्धा थे, जिन्होंने मुगल सल्तनत को हिलाने और उन्हें यहां से लगभग समाप्त करने का कार्य किया था।
इस दौरान नगर संघ चालक दिनेश अग्रवाल, जिला कार्यवाह डॉ. डालचंद वर्मा भी उपस्थित रहे। उड़ीसा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना को लेकर दुख व्यक्त किया गया। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शारीरिक प्रमुख रवि प्रताप, जिला सेवा प्रमुख धीरेंद्र, सह जिला व्यवस्था प्रमुख गौरव, सह जिला प्रचार प्रमुख हिमांशु, विवेक सिंह, वीरेंद्र कुमार, कुरेंद्र, पारस सिंह, अंशुमन समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।