शाहजहाँपुर

Shahjahanpur: जमीन विवाद में किसान की हत्या, शव खेत में मिट्टी से दबाया; पुलिस जांच में जुटी

Connect News 24

Farmer murdered in land dispute in Shahjahanpur

शव को सील करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में गांव मोतीहासा निवासी किसान राजेश कुमार (48) की हत्या कर दी गई। उनका शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर खेत में मिट्टी में दबा मिला। परिजनों के अनुसार, जमीन के विवाद को लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।

बृहस्पतिवार की शाम चार बजे राजेश कुमार को अपनी बहन के घर जाने को कहकर निकले थे। उसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला। सुबह पिपरौला के पास गांव से कुछ दूरी पर मिट्टी में राजेश का शव दबा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। 

ये भी पढ़ें- UP: शाहजहांपुर में वीडियो कॉल कर दरोगा ने फंदा लगाकर दी जान, महिला सिपाही से प्रेम प्रसंग की चर्चा

मृतक की पत्नी रश्मि ने अपने भाई राजेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव को बाबूराम के खेत में छिपने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। खुलासे के लिए एसओजी टीम को भी लगाया गया है। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button