शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: तीन डिग्री सेल्सियस गिरा न्यूनतम पारा, रात में और बढ़ी सर्दी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 24 Nov 2023 01:01 AM IST

Minimum mercury dropped by three degrees Celsius, cold increased at night

सुबह ठंड से बचाने के लिए बच्चे को शॉल में लपेटकर ले जाती महिला। संवाद

शाहजहांपुर। न्यूनतम पारे में गिरावट से रात की सर्दी बढ़ती जा रही है। न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान गिरकर 11.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। धीरे-धीरे कर ठंड बढ़ेगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button