शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: देवोत्थान एकादशी पर घरों में हुई गन्ने की पूजा, निकली बरातें

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 24 Nov 2023 01:01 AM IST

शाहजहांपुर। देवोत्थान एकादशी पर बृहस्पतिवार को घरों में गन्ने की पूजा की गई। इसके साथ ही शादी-बरातों का दौर शुरू हो गया। शहर में तमाम बरातें निकली, जिसकी वजह से रात में भी सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही।

मान्यता है कि देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इन दिनों में लोग अपने बेटे-बेटियों का विवाह संपन्न कराते हैं। पं. अरुण कुमार शास्त्री के अनुसार 23 से 29 नवंबर तथा तीन से 16 दिसंबर तक विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक खरमास रहेगा। इसमें मांगलिक कार्य नहीं होते। देवोत्थान एकादशी को स्वयं सिद्ध अबूझ सावा के चलते तमाम हिंदू परिवारों ने वैवाहिक आयोजन की तैयारियां कर रखी थी। बृहस्पतिवार को जिले में करीब 100 शादियां हुईं। शाम होते ही दूल्हे राजा बग्घी पर सवार होकर निकले। बराती बैंड-बाजा की धुन पर नाचते चल रहे थे। शहर में सीवर लाइन का काम चलने के कारण सड़कों पर गड्ढों की वजह से बरातियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बरात निकलने के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। सबसे ज्यादा बरातें शहर के लाल इमली चौराहा से घंटाघर होकर कच्चा कटरा मार्ग पर निकली। जहां पर सुबह से ही जाम लग रहा था, रात को भी लोग परेशान रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button