शाहजहाँपुर

Shahjahanpur: घर से लापता हुई युवती, आधी रात इस हालत में मिली, परिवार वाले रह गए सन्न

Connect News 24

girl found hanging on tree at midnight in shahjahanpur

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती का शव घर से 50 मीटर की दूरी पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसके पैर जमीन पर लगे हुए थे। परिजन ने मोहल्ले के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि रात करीब 12 बजे उनकी आंख खुली तो उनकी बेटी चारपाई पर नहीं थी। उन्होंने घरवालों को जगाकर उसकी रात में तलाश की। मुख्य सड़क पर आकर भी ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। सुबह करीब छह बजे घर से 50 मीटर की दूरी पर उसका शव एक पेड़ पर चुनरी के सहारे लटका मिला। उसके पैर जमीन में छू रहे थे। 

ये भी पढ़ें- UP: शाहजहांपुर में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव समेत 39 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, यह है मामला

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल व सीओ सदर अमित चौरसिया ने भी मौका-मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता ने मोहल्ले के चार युवकों पर गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को लटकाने का आरोप लगाया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button