Shahjahanpur: दूल्हे की कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, बहनोई की मौत; दुल्हन समेत तीन लोग घायल

ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में लिया
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार में दुल्हन को विदा कराकर ले जा रहे दूल्हे की कार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चला रहे दूल्हे के बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। दूल्हा-दुल्हन सहित तीन लोग घायल हो गए। कार में बैठे लोग लखीमपुर खीरी से बरात विदा होने के बाद राजस्थान के सीकर जा रहे थे। हादसा सोमवार देर रात बंडा खुटार मार्ग पर मझरिया पुल पर हुआ।
लखीमपुर खीरी के थाना पढ़हुआ के गांव सिमरी निवासी तेज नारायण ने अपनी पुत्री सोनम की शादी राजस्थान के जिला सीकर के गांव रामपुर बेगा कलाकस निवासी सीताराम के पुत्र दिनेश के साथ तय की थी। तीन दिसंबर को शादी धूमधाम से संपन्न हो गई। चार दिसंबर को दुल्हन की विदा कराकर बरात वापस जा रही थी।
ये भी पढ़ें- Shahjahanpur News: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने दी जान, गर्दन में मारी गोली; रिश्ते में थे दोनों जीजा-साली