Shahjahanpur: रेलवे लाइन किनारे मिला घायल युवक, अस्पताल में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में खेत की रखवाली करने गए निगोही थाना क्षेत्र के गांव अरेली निवासी युवक उदित प्रताप उर्फ इलू (37) गंभीर हालत में पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। सोमवार सुबह परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। उसके सिर पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।
अरविंद का पुत्र उदित प्रताप सिंह रविवार रात करीब 11 बजे अपना खेत देखने गया था। सुबह पांच बजे ग्रामीणों ने उसे रेलवे लाइन के किनारे पड़ा देखा। ग्रामीणों ने उसे देखकर परिजन को सूचना दी। उदित को सीएचसी पर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
ये भी पढ़ें- मां-बाप का झगड़ा…दो बेटियों ने दी जान: आखिरी सांस तक था गुस्सा, इलाज न करवाने पर अड़ी, ये अरमान रह गया अधूरा
मृतक के पिता अरविंद ने आरोप लगाया कि उदित की हत्या हुई है। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए उदित को रेलवे लाइन के किनारे डाला गया। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

