बरेली

Bareilly: 2200 करोड़ की रामगंगा परियोजना काम जल्द शुरू होने के आसार, सिंचाई मंत्री ने कही ये बात

Connect News 24

Irrigation Minister Swatantra Dev Singh took review meeting with officials in Bareilly

सिंचाई मंत्री ने की समीक्षा बैठक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि बरेली में 2200 करोड़ की रामगंगा सिंचाई परियोजना पर काम शुरू करने की तैयारी चल रही है। परियोजना में जमीन अधिग्रहण के एवज में किसानों को चार गुना मुआवजा दिया जाना है, इसलिए लागत बढ़ गई है। परियोजना को बढ़ी हुई लागत के साथ मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। 

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के अधिकारियों के साथ सिंचाई और जल संरक्षण व हर घर जल योजना से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सिंचाई मंत्री ने बताया कि उन्होंने रामगंगा बैराज की समीक्षा की है। इसके शुरू होने से किसानों को सिंचाई में बड़ी सुविधा मिल सकती है, इसलिए इस काम को करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button