शाहजहाँपुर

Shahjahanpur: 12 में 10 सीटों पर कर्मचारी मोर्चा ने हासिल की जीत, समर्थकों ने मनाया जश्न

Connect News 24

Elections of canteen management committee completed in OCF Shahjahanpur

जीत के बाद जश्न मनाते कर्मचारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर की ऑर्डनेंस क्लोदिंग फैक्टरी में कार्यसमिति एवं कैंटीन प्रबंध कमेटी के चुनाव में कर्मचारी मोर्चा ने 12 में से 10 सीटों पर जीत प्राप्त की है। फैक्टरी मजदूर संघ के प्रत्याशी कार्यसमिति के लिए सिर्फ दो सीटों पर विजय प्राप्त कर सके।

औद्योगिक इकाई ऑर्डनेंस क्लोदिंग फैक्टरी में प्रत्येक दो वर्ष में कार्यसमिति एवं कैंटीन प्रबंध कमेटी के चुनाव होते हैं। जिसमें तमाम कर्मचारी संगठन अपने 10–10 प्रत्याशी कार्यसमिति के लिए चुनाव मैदान में उतारते हैं। कार्यसमिति बनाने के लिए एक संगठन के छह प्रत्याशियों का जितना जरूरी है। जिसके ज्यादा प्रत्याशी जीतते हैं, उसी की कार्यसमिति बनती है। जोकि निर्माणी प्रशासन के साथ मिलकर निर्माणी और कर्मचारी हित में कार्य करती है। इस बार कैंटीन प्रबंध कमेटी के 2–2 उम्मीदवारों का भी चुनाव हुआ।

वर्ष 2023–25 के लिए बनने वाली कार्यसमिति के लिए हुए चुनावों में प्रतिरक्षा कर्मचारी यूनियन तथा आर्डिनेंस आर्मी क्लोथिंग फैक्टरी वर्कर्स यूनियन ने संयुक्त रूप से ‘कर्मचारी मोर्चा’ बनाकर चुनाव लड़ा और भारी जीत दर्ज की। देर शाम तक चली मतगणना के अनुसार कर्मचारी मोर्चा के 10 में से 8 कार्यसमिति प्रत्याशियों तथा कैंटीन कमेटी के लिए दोनों प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त की, जबकि प्रतिद्वंदी संगठन मजदूर संघ को केवल दो प्रत्याशियों की जीत पर ही संतोष करना पड़ा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button