बदायूं

Budaun News: प्रोजेक्ट अलंकार में मात्र दो कॉलेजों ने किया आवेदन

Connect News 24

कम आवेदन आने पर डीआईओएस ने ली एडेड कॉलेज प्रबंधकों की बैठक

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत कॉलेजों को 75 प्रतिशत धनराशि मिल रही अनुदान पर

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। सरकारी स्कूल, कॉलेजों के साथ-साथ अब शासन एडेड कॉलेजों को भी बेहतर करने की दिशा में कदम उठा रहा है। इसके लिए प्रोजेक्ट अलंकार को शुरू किया है। इसमें मात्र दो कॉलेजों ने आवेदन किया। ऐसे में डीआईओएस ने सभी कॉलेजों निर्देश दिए हैं जल्द से जल्द वह आवेदन करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शासन द्वारा अभी तक सिर्फ सरकारी कॉलेजों के लिए प्रोजेक्ट अलंकार को संचालित किया जा रहा था, लेकिन उसमें बदलाव करते हुए एडेड कॉलेजों को भी उसमें शामिल किया। पहले इसमें एडेड कॉलेजों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा था, पर बाद में शासन इस अनुदान को बढ़ाकर 75 प्रतिशत कर दिया था। ऐसे में कॉलेज को अपने पास से महज 25 प्रतिशत ही धनराशि कॉलेज के सुधार करने के लिए लगानी है। बाकी 75 प्रतिशत धनराशि शासन अपने पास से देगा। बावजूद इसके मात्र जिले से महात्मा गांधी इंटर कॉलेज उझानी और इस्लामियां इंटर कॉलेज ने ही आवेदन किया था।

ऐसे में डीआईओएस ने सभी 41 एडेड कॉलेजों के प्रबंधकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि काॅलेज के विकास निधि खातों में जो धनराशि हो, उसके सापेक्ष आवेदन करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। उन्होंने बताया कि इसके लिए पहले कॉलेज स्तर से एस्टीमेंट तैयार किया जाएगा। उसके बाद में कॉलेज प्रशासन ऑनलाइन आवेदन करेगा। जो डीआईओएस के पास पहुंचेगी। वहां से तीन सदस्यीय टीम उसका निरीक्षण करेगी। उसकी संतुति के बाद में जिलास्तरीय टीम उसको अनुमोदन देगी और शासन के लिए आवेदन अग्रसर कर दिया जाएगा। जिसके आधार पर धनराशि मिल जाएंगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button