शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ से पहले निकाली कलश यात्रा

Connect News 24

शाहजहांपुर। गौहरपुरा स्थित मिशन फील्ड में शनिवार से 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को शहर में कलश यात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया।

अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से निकाली गई कलश यात्रा की शुरुआत शहर के बाबा वनखंडी नाथ मंदिर से हुई। मोती चौक, केरूगंज, रोशनगंज होते हुए कलश यात्रा हनुमतधाम पहुंची। यहां पर खन्नौत नदी का जल कलश में भरा गया। कलश को महिलाओं ने अपने सिर पर रखा और आयोजन स्थल की ओर चल दीं। मिशन फील्ड स्थित आयोजन स्थल पर कलश स्थापना की गई। यहां पर शाम को आद्यशक्ति गायत्री, युग शक्ति गायत्री, संगीत एवं प्रवचन हुए। शनिवार को सुबह छह बजे से 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू होगा। इसको लेकर सभी तैयारियों को भी पूरा कर लिया गया है। कलश यात्रा में प्रमुख रूप से रोशनी सक्सेना, विद्या मौर्या, शकुंतला त्रिवेदी, बाटेश्वरी मिश्रा, जमुना गुप्ता, बिट्टना भदौरिया, जय सिंह यादव, राजाराम मौर्या, रंजीत वर्मा, कौशलेंद्र मिश्रा, सूरज वर्मा आदि शामिल रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button