शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 24 घंटे में 110 मिमी बारिश, शहर से देहात तक आफत

Connect News 24

110 mm of rain in 24 hours, disaster from city to countryside

स्कूल चले हम, रोड पर हुए जलभराव और बारिश के बीज ई-रिक्सा पर स्कूल जाते बच्चे।संवाद

शाहजहांपुर। सावन के दूसरे दिन झमाझम बारिश हुई। 24 घंटे में 110 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण बेसिक स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। वहीं मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जाहिर करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है।

वर्ष 2020 में जुलाई में 24 घंटे में 116 मिमी बारिश हुई थी। जून से अब तक बुधवार को सबसे अधिक बारिश हुई। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 110 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है, जो कि इस सीजन की सबसे अधिक है। इससे पहले वर्ष 2020 में जुलाई में एक दिन में 116 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। इस वर्ष जून में 128 मिमी बारिश हुई थी, जबकि जुलाई में अब तक 129 मिमी बारिश हो चुकी है।

बुधवार को अधिकतम 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम 31.6 और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम 0.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

नियामतपुर कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक कुमार आशीर्वाद ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए आधे जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें भावलखेड़ा क्षेत्र में सबसे अधिक बारिश होने की संभावना है। रेड अलर्ट में 100 मिमी से अधिक बारिश होने की आशंका रहती है।

धान, गन्ना और दलहनी फसलों के लिए बारिश काफी फायदेमंद

कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि बारिश से धान, गन्ना और दलहनी फसलों को फायदा होगा। दलहनी फसलों की बुवाई शुरू हो जाएगी। जिन खेतों में पानी भर गया है, वहां सब्जियों को नुकसान हो सकता है। अगर खेत में पानी भरा रहा तो धान को भी नुकसान हो सकता है। इसलिए खेत से पानी को निकाल दें।

स्कूल चले हम, रोड पर हुए जलभराव और बारिश के बीज ई-रिक्सा पर स्कूल जाते बच्चे।संवाद

स्कूल चले हम, रोड पर हुए जलभराव और बारिश के बीज ई-रिक्सा पर स्कूल जाते बच्चे।संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button