Shahjahanpur News: 154 घंटे का स्वच्छता महाअभियान शुरू

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए हरी झंडी दिखाकर कूड़ा वाहन को रवाना करते अपर नगर आयुक्त एसके सि
– अपर नगर आयुक्त ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। शासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन में महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके तहत 26 सितंबर से दो अक्तूबर गांधी जयंती तक 154 घंटे का स्वच्छता महाअभियान चलेगा। इसके तहत सफाई और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य होगा। मंगलवार को अभियान के तहत अपर नगर आयुक्त एसके सिंह ने नगर निगम कार्यालय से कूड़ा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में विशेष सफाई रखने के उद्देश्य से डोर-टू-डोर सूखा व गीला कचरा इकट्ठा किया जाएगा। इसके लिए कूड़ा वाहनों को लगाया है। उन्होंने नगरवासियों से अपने घरों का सूखा व गीला कचरा अलग-अलग कर कूड़ा गाड़ी को देने की अपील की।
बताया कि रोस्टर के अनुसार नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में प्रतिदिन अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक सैफ सिद्दीकी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरवंश दीक्षित आदि मौजूद रहे।