शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न पर सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
कलान। पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध दहेज के लिए उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। अल्हागंज के हुल्लापुर निवासी रामदास ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री नीलम की शादी तीन जुलाई सन 2022 को ग्राम बाराकला थाना कलान निवासी अवधेश से की थी। नीलम के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। रामदास की तहरीर पर पुलिस ने पति अवधेश, पिता कृष्णपाल समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद