शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर से मारी टक्कर, मारपीट और फायरिंग का आरोप

Connect News 24

बंडा। पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को दो ट्रैक्टरों पर सवार लोगों ने टक्कर मार दी। विरोध पर मारपीट की और तमंचे से फायर कर दिया।

गांव नटिउरा निवासी दिलबाग सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव अजोंधापुर निवासी कैप्टन सिंह से उनकी प्रॉपर्टी को लेकर रंजिश चल रही है। 21 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह बाइक से बंडा-बिलसंडा मार्ग पर गए थे। रास्ते में ब्रह्मदेव मंदिर के पास कैप्टन सिंह, आकाशदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, हरजीत सिंह और एक अज्ञात युवक दो ट्रैक्टरों से आए। एक ट्रैक्टर बाइक के सामने लगाया और दूसरा ट्रैक्टर बाइक पर चढ़ा दिया। इससे उसका पैर टूट गया। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट की। हरजीत सिंह ने तमंचे से फायर कर दिया लेकिन वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल परीक्षण कराते हुए चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button