शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जातिसूचक शब्द लिखी 275 गाड़ियों का चालान कर वसूला 2.36 लाख रुपये जुर्माना

Connect News 24

challan of 275 vehicles written with caste related words, fine of Rs 2.36 lakh collected

शाहजहांपुर ​स्थित कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम उमेश प्रताप सिंह व मौजूद अ​​धिकारी। सूचना

– कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दी जानकारी

– शहर में ई-रिक्शा के प्रबंधन के लिए सर्वश्रेष्ठ मॉडलों का अध्ययन करने के निर्देश भी दिए

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें जाति सूचक शब्द लिखी गाड़ियों के चालान और वसूली की जानकारी दी गई।

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक 275 गाड़ियों का चालान तथा 2,36,000 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले जा चुके हैं। उन्होंने स्कूली बच्चों को लाने ले जाने के लिए प्रयोग में होने वाले ई- रिक्शा में जाली अनिवार्य होने की जानकारी भी दी। साथ ही अफसरों को निर्देशित किया कि ई-रिक्शा के प्रबंधन को देश के सर्वश्रेष्ठ मॉडलों का अध्ययन करके उसे शहर में किए जाने का प्रयास किया जाए।

यह कार्य पहले पायलट प्रोजेक्ट के रूप में होगा। उन्होंने सुरक्षित सड़कों का शहर बनाने, किसी विद्यालय व अस्पताल के गेट या भीड़ भाड़ वाले स्थान जो दुर्घटना संभावित हैं, उन्हें ब्लैक स्पॉट मानकर चिह्नित करने, ऐसे स्थान पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए जाने तथा अच्छे कार्य के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने पिछले महीने की बैठक के कार्य वृत्त को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पोर्टल पर अपलोड किए जाने की स्थिति, लिए गए निर्णय के सापेक्ष कृत कार्रवाई की समीक्षा भी की। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलने को लेकर कुल 1603 मामले अगस्त माह में सामने आए।

माह अगस्त में विभिन्न अपराधों के खिलाफ किए गए लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई के क्रम में कुल पांच लाइसेंस रद्द किए गए । माह अगस्त में बिना लाइसेंस के वाहन चलाने के कुल 92 मामले सामने आए तथा मोडिफाइड साइलेंसर तथा प्रेशर हॉर्न लगे होने के कुल 58 मामले सामने आए।

इस मौके पर एसपी सिटी सुधीर जायसवाल, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडे, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, एआरटीओ, नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि, बीएसए रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button