बरेली

बरेली: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, हिस्ट्रीशीटर के भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

miscreant threatened to kill the former district president of BJP in Bareilly

प्रतीकात्मक

विस्तार

बरेली में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेता और पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने सीबीगंज थाने में हिस्ट्रीशीटर आबिद अली के भाई नासिर के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरनलाल लोधी का कहना है कि उनके पास नए नंबरों से कॉल आ रही थी, उन्होंने कॉल बैक की तो धमकाया गया। 

आरोपी ने कि सुभाष लोधी की पैरवी में शिकायत न करें, वरना नुकसान उठाना पड़ेगा। आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। भाजपा नेता की तहरीर पर इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है। बता दें कि हिस्ट्रीशीटर आबिद अली के खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button