शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 1975 बूथों पर पिलाई गई पोलियो की दवा

Connect News 24

Polio medicine given at 1975 booths

तिलहरजई में पल्स पोलियो बूथ का उद्घाटन करतीं महापौर अर्चना वर्मा। स्रोत-स्वास्थ्य विभाग

शाहजहांपुर। पल्स पोलियो अभियान का रविवार को शुभारंभ हो गया। जिले के 1975 बूथों पर दवा पिलाई गई। सोमवार से 15 दिसंबर तक 999 टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगीं।

मोहल्ला तिलहरजई में महापौर अर्चना वर्मा और सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने प्राथमिक विद्यालय में पोलियो बूथ का उद्घाटन किया। उन्होंने शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की। पूर्वांह्न 11 बजे महापौर ने दो बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। सीएमओ ने बताया कि भारत पोलियो से मुक्त हो गया है। पड़ोसी देशों में पोलियो का वायरस मौजूद है। इसलिए सतर्कता के तौर पर बच्चों को पोलियो से पूर्ण रूप से प्रतिरक्षित किया जाना जरूरी है। इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव ने बताया कि 126 ट्रांजिट टीम ईंट भट्ठे, घुमंतू लोगों एवं भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर पोलियो की खुराक पिलाएंगीं। इस मौके पर यूनिसेफ से हुदा जेहरा, एसीएमओ डॉ. आकांक्षा यादव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी वीरेंद्र शर्मा, डीसीपीएम पुष्पराज, अर्बन कोऑर्डिनेटर पुनीश, शशिबिंद शुक्ला, सर्वेश कुमार मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button