पीलीभीत

Pilibhit News: स्वादिष्ट खीर बनाने पर अंजू को मिला प्रथम पुरस्कार

Connect News 24

Anju got first prize for making delicious kheer

रसोईया पाक कला प्रतियोगिता में रसोईयो द्धारा बनाये गए व्यजंनो कोे देखते बीएसए । स्रोत – ​शिक्षा

पीलीभीत। बीएसए कार्यालय परिसर में रविवार को जनपद स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता हुई। इसमें जनपद के 30 स्कूलों की रसोइयों ने कई प्रकार के व्यंजन तैयार किए। बरखेड़ा ब्लाॅक के प्राइमरी स्कूल रमपुरा नत्थू की रसोइया अंजू देवी की खीर सबसे ज्यादा स्वादिष्ट मिली, इसके लिए उन्हें प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं करोड़ की रसोइया रेशमा देवी की दाल-चावल काफी पसंद किया गया, जो दूसरे नंबर पर रहीं। वहीं स्वादिष्ट सब्जी-रोटी बनाने वालीं रसोइया सीमा देवी सक्सेना ने तीसरा पुरस्कार जीता। बीएसए अमित कुमार सिंह ने कहा रसोईया स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अपने बेटा-बेटी के समान प्यार दुलार करें। बच्चों से ऐसा व्यवहार करें, जिससे बच्चे खुश रहे। साथ ही छात्र संख्या बढ़ाने के लिए सहयोग देने को कहा। इस दौरान जिला समन्वयक सौरभ कुमार, राकेश पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button