बदायूं

Budaun News: नवजात की मौत पर जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

Connect News 24

सीएमएस ने कहा-बच्चा मृत पैदा हुआ, आरोप निराधार

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जिला महिला अस्पताल में इलाज न मिलने पर शनिवार को नवजात ने दम तोड़ दिया था। पीड़ित की शिकायत के बाद भी जिम्मेदार खामोश हैं, इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सीएमएस का कहना है कि बच्चा मृत पैदा हुआ था, आरोप निराधार हैं।

जगत ब्लॉक क्षेत्र के गांव नैथू निवासी तारिक हुसैन ने आरोप लगाया था कि पैदा होने के बाद नवजात की हालत खराब होने कोई डॉक्टर देखने नहीं आया। इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गई।।

तारिक ने इस संबंध में अस्पताल प्रशासन से शिकायत भी की, पर रविवार को भी विभाग के अधिकारियों ने इस मामले का संज्ञान नहीं लिया। सीएमएस डाॅ. इंदुकांत ने बताया था कि बच्चा मृत पैदा हुआ था, इलाज न मिल पाने का आरोप निराधार है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button