शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 2.4 मिमी बारिश से लुढ़का पारा, गरमी से मिली राहत

Connect News 24

Mercury dropped due to 2.4 mm rain, relief from heat

शाहजहांपुर में लाल इमली चौराहा पर बारिश के दौरान भीगी सड़क। संवाद

शाहजहांपुर। शनिवार सुबह से ही बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगी। दिन में करीब 11 बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिन में एक बजे के बाद फिर से तेज धूप निकल आई। इससे उमस बढ़ गई।

शहर में अधिकतर सड़कों पर सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई हो रही है। इससे सड़कों पर मिट्टी फैली हुई है। लिहाजा बारिश होने से सड़कों पर फिसलन हो गई। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 2.4 मिमी बारिश हुई है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार को अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिन आंधी आने की आशंका है। बूंदाबांदी भी हो सकती है।

फसलों के लिए बारिश फायदेमंद

मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 2.4 मिमी बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे हरी सब्जियां, तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी आदि की फसलों में फायदा होगा। अधिक बारिश होने पर इन फसलों को नुकसान हो सकता है। हालांकि इतनी ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button