शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुलिस लाइंस से 20 उप निरीक्षकों को थानों में मिली तैनाती

Connect News 24

शाहजहांपुर। पुलिस लाइंस से 20 दरोगा को थानों में तैनाती दी गई। इसमें कुछ उपनिरीक्षक वे हैं, जो करीब एक सप्ताह पहले लंबे समय से चौकियों पर तैनात रहने के चलते हटाए गए थे। इसके अतिरिक्त खुटार थाने के उप निरीक्षक रामायण सिंह को निगोही भेजा गया।

उप निरीक्षक सहदेव सिंह कोतवाली, धर्मेंद्र कुमार जलालाबाद, मानचंद्र थाना सदर बाजार, महेश कुमार कटरा, कोमल शर्मा प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र जलालाबाद भेजी गईं। उदयवीर को थाना रामचंद्र मिशन, रामसेवक कांट, देशपाल सिंह अल्हागंज, फुरकान हुसैन सिंधौली, अवधेश कुमार चौकी प्रभारी सदर बाजार, अजय कुमार रामचंद्र मिशन थाने में तैनात किए गए। नागेंद्र तिवारी को खुटार, दिनेश चंद्र खुदागंज, संजीव कुमार जलालाबाद, देवेश कुमार कांट, मान सिंह जैतीपुर, जयपाल सिंह अल्हागंज, कुलदीप सिंह कोतवाली, अनिल सिंह गढि़यारंगीन भेजे गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button