पीलीभीत

Pilibhit News: जागरूकता वाहन को एसडीएम ने झंडी दिखाकर किया रवाना

Connect News 24

SDM flagged off the awareness vehicle

जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना करते एसडीएम । संवाद

पूरनपुर। पराली जलाने से रोकने और उसके प्रबंधन के लिए कृषि विभाग ने बृहस्पतिवार को वाहन रवाना कर जागरूकता अभियान शुरू किया। एसडीएम ने जागरूकता वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

धान की कटाई के बाद पराली न जले, इसको लेकर कृषि विभाग के अलावा प्रशासनिक अफसर किसानों को जागरूक कर रहे हैं। बावजूद इसके पराली जलाने की घटनाएं हो रहीं हैं। गांव मुझा में किसान नेता बलजिंदर सिंह समेत कई लोगों ने पराली जलाई। किसान नेता ने तो पराली जलाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया था।

राजस्व विभाग के अफसरों ने बलजिंदर पर जुर्माना लगाने और पराली जलाने वाले किसानों से जुर्माना वसूलने का दावा किया। अब कृषि विभाग की ओर से जागरूकता वाहन गांवों को भेजा है, जो किसानों को पराली जलाने के नुकसान और उसके नष्ट होने आदि के लिए किसानों को जागरूक करेगा। बृहस्पतिवार को तहसील कार्यालय के समीप से एसडीएम राजेंद्र कुमार शुक्ला, एडीओ (कृषि) दिलीप कुमार वर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button