Budaun News: पिकअप की टक्कर से बालक की मौत, पिता घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:22 AM IST
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में पिकअप की टक्कर से पिता के साथ बाइक पर सवार सात साल के बच्चे की मौत हो गई। पिता को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
दातागंज के गांव डहरपुर कलां निवासी रोहित बृहस्पतिवार को अपने सात साल के बेटे हरीश के साथ बाइक से मूसाझाग बाजार गए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे दोनों घर लौट रहे थे, तभी गांव सराय पिपरिया के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें हरीश सड़क पर गिर गया और गाड़ी के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रोहित के साइड में गिरने से मामूली चोटें आई हैं। संवाद