Shahjahanpur News: रोजगार मेले में 212 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से हुआ चयन

राजकीय आईटीआई में आयोजित रोजगार मेला में मौजूद अभ्यर्थी। संस्था
शाहजहांपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय व राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को रोजगार मेला लगा। रोजा स्थित राजकीय आईटीआई के परिसर में आयोजित मेले में 212 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया।
जिला सेवायोजन अधिकारी विजय सुधाकर सिंह ने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की सात कंपनियों ने कुल 526 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। दिनभर चले साक्षात्कारों में अभ्यर्थियों ने कंपनी अधिकारियों के प्रश्नों का उत्तर दिया। 212 अभ्यर्थी चयनित किए गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह, रामनरेश, रामसरन, सर्वेश कुमार, सेवायोजन कार्यालय कर्मचारी अरुण कुमार शर्मा, विश्वमोहन, राकेश चंद्र, अशोक कुमार, महेश कुमार, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद