Shahjahanpur News: अप्रेंटिस मेला में 25 अभ्यर्थियों का नियोजन के लिए हुआ चयन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित अप्रेंटिस मेला में जुटे अभ्यर्थी
– राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग कर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के आधार पर नियोजन के लिए चयन किया। इनको कंपनियों में नियोजन का मौका मिलेगा। इस दौरान उन्हें कंपनियों की ओर से प्रशिक्षण भत्ता भी दिया जाएगा।
मेले में किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड पुवायां और जी. सर्जिवियर लिमिटेड ने विद्युतकार, वायरमैन, कोपा आदि व्यवसायों में अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया। अप्रेंटिस मेले में कुल 90 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से साक्षात्कार के उपरांत 25 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
आईटीआई प्रधानाचार्य डॉ. नागेंद्र सिंह ने बताया कि किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड पुवायां ने 40 में से 10 और जी. सर्जिवियर लिमिटेड ने 50 में से 15 अभ्यर्थियों का नियोजन के लिए चयन किया है। इस मौके पर कार्यदेशक रामसरन, रामनरेश, अप्रेंटिस प्रभारी संजय कुमार सिंह मौजूद रहे।

