Shahjahanpur News: हरिद्वार से लाकर युवती को 60 हजार में बेच दिया
बंडा (शाहजहांपुर)। हरिद्वार में काम कर रहे दो युवक बिजनौर की रहने वाली युवती को लेकर बंडा आ गए। बंडा लाकर उसे एक युवक को बेच दिया। पड़ाेसी की मदद से थाने पहुंची युवती से पुलिस पूछताछ कर रही है।
बिजनौर की रहने वाली एक युवती हरिद्वार में एक फैक्टरी में काम कर रही थी। वहां उसके साथ बंडा क्षेत्र के गांव पडरी चादूपुर के दो युवक भी काम कर रहे थे। दोनों युवक उस युवती को एक महीने पहले अपना क्षेत्र दिखाने के बहाने बंडा ले आए। करीब 20 दिन अपने घर में रखा। दस दिन पहले क्षेत्र के ही एक गांव की महिला से सांठगांठ कर उसे एक युवक को 60 हजार रुपये में बेच दिया। युवती मजबूर होकर युवक के साथ रहने लगी।
एक दिन उसने अपने पड़ोसी को सारी बात बताई। पड़ोसी की मदद से बृहस्पतिवार को युवती थाने पहुंची और सारी बात पुलिस को बताई। पुलिस युवती के बयान पर युवकों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया है युवती थाने आई है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद

