पीलीभीत

Pilibhit News: आधे शहर में पसीने तो आधे में बारिश से भीगे लोग

Connect News 24

People in half the city are sweating and in the other half are rain-drenched

आसमान पर छाए रहे बादल पंपिंग सेट से सिंचाई करते रहे किसान

पीलीभीत। मौसम का मिजाज शुक्रवार को सबसे अलग रहा। सुबह से घने बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर में अचानक ठंडी हवा चली तो आधे शहर में जमकर बारिश हो गई। आधे शहर में तेज धूप लोगों को पसीने से भिगोती रही।

शुक्रवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने के बाद शहर में भी दोपहर को बारिश हुई, लेकिन इसमें भी इंद्र देवता ने भेदभाव कर दिया। जब बारिश हुई तो आधे शहर के लोग जमकर भीगे तो आधे में लोग पसीने से तरबतर रहे। स्टेशन और छतरी चौराहे से असम चौराहा तक महज 15 मिनट की बारिश ने ही सड़क पर कई जगह जलभराव कर दिया। शहर के कुछ मोहल्लों की गलियों में भी पानी भर गया।

00

बादल देख पूरी तैयारी से खेतों पर पहुंचे किसान

शुक्रवार को पूर्ण बारिश होने की संभावना थी, आसमान में जबरदस्त बादल थे। किसान भी पूरी तैयारी से खेतों पर पहुंच गए थे। संभावना थी बारिश अच्छी होगी। इसके बाद जब बारिश नहीं हुई तो किसानों ने उम्मीद के साथ ही पंपिंग सेट से खेतों में पानी लगाना शुरू कर दिया।

00

करीब 10 मिमी हुई बारिश

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया शुक्रवार को अलग अलग स्थानों पर करीब 10 मिमी बारिश हुई है। शनिवार को भारी बारिश की संभावना है। दो दिनों में करीब 22 मिमी बारिश की संभावना है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button