शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बाढ़ क्षेत्र में 581 रोगियों की जांच में तीन मिले मलेरिया पॉजिटिव

Connect News 24

In the flood area, out of 581 patients examined, three were found malaria positive.

ग्राम मोती नगला में लगे स्वास्थ्य शिविर में रोगियों को दवा देते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद

गांवों में टीमें गठित करके लगाए जा रहे मेडिकल शिविर, हो रही जांचें

संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जापुर। बाढ़ क्षेत्र में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए गठित स्वास्थ्य टीमें लगातार गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दे रही हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. आदेश रस्तोगी ने संक्रामक रोगों पर नियंत्रण करने का दावा किया है। बताया कि अब तक यहां जांच के दौरान तीन मलेरिया पॉजिटिव मिले हैं।

सीएचसी प्रभारी डॉ. आदेश रस्तोगी ने बताया कि पानी उतरने के बाद बाढ़ क्षेत्र में रोजाना दो गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर रोगियों की इलाज के साथ ही संक्रामक रोगों की रोकथाम के सभी जरूरी उपाए किए जा रहे हैं।

सीएचसी प्रभारी ने बताया कि स्वास्थ्य टीमें अब तक बाढ़ क्षेत्र में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में 4338 रोगियों का इलाज और 581 बुखार के रोगियों की मलेरिया और डेंगू की जांच करवा चुकी हैं। जांच में अब तक सिर्फ तीन मरीज मलेरिया पॉजिटिव मिले हैं।

मंगलवार को बाढ़ क्षेत्र के ग्राम बटन नगला, मोती नगला और बांसखेड़ा में लगे स्वास्थ्य शिविर में डॉ. शनीष सक्सेना और डॉ. अकील की टीमों ने 96 रोगियों का परीक्षण कर दवाएं दीं।

पांच नदियों में घटा जलस्तर

नदियों में जलस्तर घटने का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। जिले की पांच नदियों का जलस्तर घटा है। जबकि एक नदी का जलस्तर स्थिर है। दूसरी ओर नरौरा बैराज से गंगा नदी में 22,775 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। विभिन्न बैराजों से रामगंगा नदी में 6169 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

बाढ़ क्षेत्र में मेडिकल टीमें सक्रिय हैं, बाढ़ प्रभावित सभी गांवों मेडिकल शिविर लगाए जा रहे हैं। रोगियों के इलाज के साथ उनकी जांच भी की जा रही हैं। गांवों में एंटीलार्वा का भी छिड़काव किया जा रहा है।

– डॉ. सुरेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व, बाढ़ प्रभारी अधिकारी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button