बरेली

Bareilly News: झगड़े के बाद पति-पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल रेफर

Connect News 24

Husband and wife consumed poisonous substance after quarrel in bareilly

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव बचेरा निवासी दंपती ने आपस में कुछ कहासुनी होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को मझगवां सीएचसी लाया गया। दोनों की हालत गंभीर देखते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ. वैभव राठौर ने उन्हें जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया। 

मंगलवार को सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे गांव निवासी रामकुमार उर्फ क्रांति और उसकी पत्नी अंगीरा देवी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद क्रांति ने खेत पर जाकर और उसकी पत्नी अंगीरा ने घर में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। 

दोनों की हालत बिगड़ने परिजनों ने 108 एबुंलेंस को सूचना दी गई। मौके पर आई एंबुलेंस की मदद से दोनों को इलाज के लिए मझगवां सीएचसी ले जाया गया। वहां पर दोनों की हालत गंभीर देख सीएचसी प्रभारी वैभव राठौर ने उन्हें जिला अस्पताल बरेली रेफर कर दिया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button