Pilibhit News: आबादी वाले इलाके में घूम रहे तीन बाघ और एक तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

बाघ
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत टाइगर रिजर्व की अलग-अलग रेंजों के जंगल से निकलकर तीन बाघ और एक तेंदुआ आबादी क्षेत्र में चहलकदमी कर रहा है। इससे लोगों में दहशत है। हालांकि निगरानी के लिए वन विभाग ने टीमों के साथ ही कैमरे लगा दिए हैं। लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है। फील्ड डायरेक्टर ने बाघ को पकड़ने की अनुमति भी मांगी है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघों के साथ ही अन्य वन्यजीवों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। जंगल में ठौर-ठिकाने के वर्चस्व को लेकर संघर्ष की स्थिति पैदा होने के कारण बाघ जंगल से निकलकर गन्ने की फसल में ठिकाना तलाशने लगे हैं। इसी कोशिश में वे आबादी के नजदीक तक पहुंच रहे हैं। टाइगर रिजर्व की बराही, माला और दियूरिया रेंज के जंगल से सटे आबादी क्षेत्र में इन दिनों बाघ दिखाई दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: भाजपा नेता फिजा के पेट पर मारी लात, गर्भपात; अभद्रता के विरोध पर पड़ोसियों ने पीटा
माला रेंज में करीब 15 दिनों से बाघ की चहलकदमी बनी हुई है। यहीं अब तेंदुए की भी सक्रियता देखी जा रही है। तेंदुआ दिखाई देने के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है। यहां पर पहले से ही कैमरे लगे हैं। माला रेंज के ही रानीगंज गांव में बाघ ने एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया था। जंगल क्षेत्र से बाहर आबादी की ओर तीन बाघ और एक तेंदुए की चहलकदमी से वनाधिकारियों की भी नींद उड़ी हुई है।