Shahjahanpur News: गेहूं पिसवाने गए ग्रामीण की रोडवेज बस की टक्कर से मौत

शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम हाउस पर जानकारी देते कामता प्रसाद के परिजन
– रोजा थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव हुसैनापुर निवासी कामता प्रसाद (45) की बाइक में रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मजदूरी करने वाले कामता प्रसाद मंगलवार की सुबह करीब दस बजे गेहूं पिसवाने गए थे। वापस आते समय रास्ते में पिपरिया गांव के पास मोहम्मदी की तरफ से आ रही रोडवेज की बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोगों ने गंभीर रूप से घायल कामता को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पत्नी रामगुनी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।