शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 3.30 घंटे की देरी से आई गंगा सतलुज एक्सप्रेस

Connect News 24

Ganga Satluj Express arrived late by 3.30 hours

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते व उतरते यात्री। संवाद

शाहजहांपुर। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम लगा दी है। इसकी वजह से ट्रेनें अपने निर्धारित समय से नहीं आ रहीं। तमाम ट्रेनें पांच से 10 घंटे तक देरी से चल रही हैं। मंगलवार को भी सात ट्रेनें काफी विलंब से पहुंचीं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मंगलवार को 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 6:49 की बजाय 10:21 बजे यानी साढ़े तीन घंटे की देरी से आई। 13010 दून एक्सप्रेस, 15120 रामेश्वर वीकली एक्सप्रेस व गोरखपुर राप्ती गंगा एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचीं। लखनऊ की ओर से आने वाली 15001 देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस दो, 19270 पोरबंदर एक्सप्रेस व 15075 टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आ पाई। जबकि कोहरे के चलते 14235/36 वाराणसी एक्सप्रेस-बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, 14673/74 शहीद एक्सप्रेस, 14229/30 प्रयागराज संगम-योगनगरी-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस निरस्त रहीं। इनके अलावा छपरा रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग संबंधी विकास कार्यों के लिए ट्रैफिक ब्लॉक के कारण मुरादाबाद मंडल में संचालित होने वाली 05459/60 सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर निरस्त चल रही है।

कोहरे और रिमॉडलिंग कार्य के चलते ट्रेनें निरस्त हैं। यात्री दूसरी ट्रेनों से यात्रा कर सकते हैं। फरवरी के अंत तक यह समस्या रहेगी। – एसके ठाकुर, सीएमआई, उत्तर रेलवे


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button