शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शराब सेल्समैन से 3.77 लाख लूटने वाले दबोचे

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Mon, 27 Nov 2023 12:29 AM IST

शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव सहदेवपुर निवासी शराब की दुकान के सेल्समैन विशाल जायसवाल के साथ 3.77 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, रेकी के बाद ही घटना को अंजाम दिया गया।

शुक्रवार की शाम को बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात की थी। कलान से रोजा के निवाजपुर में स्थित कलेक्शन सेंटर में कैश जमा करने आने के दौरान विशाल से तीन लाख 77 हजार रुपये लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने लूट की घटना को चोरी में दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को तलाशने के साथ ही सर्विलांस सेल को सक्रिय किया। पुलिस को उसके जरिये कुछ अहम सुराग हाथ लगे। बताते हैं कि घटना को अंजाम देने के लिए पूरी रेकी की गई थी। कुछ लोग कलेक्शन सेंटर के नजदीक से भी लुटेरों के संपर्क में थे। रोजा थाना प्रभारी राजीव सिंह के अनुसार, दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। अन्य की तलाश की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button