शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आंधी-बारिश से 33 केवी लाइन में आया फाल्ट, नौ हजार घरों की बत्ती गुल

Connect News 24

Fault came in 33 KV line due to storm and rain, light failure of nine thousand houses

शाहजहांपुर में बारिश के दौरान लाइन को सही करती निगम की टीम। संवाद

शाहजहांपुर। आंधी और बारिश के दौरान लाइनों में फाल्ट ने बिजली व्यवस्था भंग कर दी। शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक तार टूटने और जंपर जलने से कई घंटे बिजली गुल रही। पुवायां रोड स्थित 220 केवी पैना ट्रांसमिशन से बहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली 33 केवी लाइन भी तेज हवा के दौरान ठप हो गई। करीब तीन घंटे तक उपभोक्ता परेशान रहे। अब्दुल्लागंज और जमौर विद्युत उपकेंद्र पर भी फाल्ट आने से सप्लाई ठप हो गई।

बहादुरगंज की 33 केवी की लाइन में ब्रेक डाउन होने से करीब नौ हजार घरों की बिजली गुल हो गई। स्टाफ ने फाल्ट तलाशना शुरू किया, लेकिन बारिश ने उनका रास्ता रोक लिया। बारिश बंद होने के बाद टीम गश्त करती रही, लेकिन फाल्ट नहीं मिला। तीन घंटे बाद बहादुरगंज उपकेंद्र को गोविंदगंज उपकेंद्र से जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई। दूसरी तरफ सहकारी बैंक के सामने बंच लाइन टूटकर गिरने से बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने लाइन दुरुस्त कर सप्लाई को बहाल किया। इस बीच करीब एक घंटे तक कचहरी और आसपास के इलाके में जनरेटर धड़धड़ाते रहे।

जमौर में लाइन पर पेड़ गिरने से बंद हुई सप्लाई

शनिवार को जमौर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर उमरगंज के पास पेड़ गिर गया। इसके चलते पंचौली, मोहम्मदीपुर, खानपुर, बखिया आदि की सप्लाई बाधित हो गई। इसी तरह आवास विकास फीडर को जाने वाली लाइन में गर्रा नदी किनारे रसेवन के पास फाल्ट आने से उपकेंद्र ठप हो गया।

कच्चा कटरा फीडर डेढ़ घंटे रहा बंद

तेज हवा के चलते कच्चा कटरा फीडर भी डेढ़ घंटे तक बंद रहा। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा। जेई आदर्श कुमार ने कर्मचारियों की टीम को भेजकर लाइन को दुरुस्त कराया।

मदनापुर के 390 गांवों में 28 घंटे से बिजली गुल

मदनापुर-कांट रोड पर स्थित विद्युत उपकेंद्र में शुक्रवार को आग लगने के बाद 28 घंटे के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। आग से जलीं उपकेंद्र की ट्रॉलियों को दुरुस्त करने में कर्मचारी पूरे दिन लगे रहे। जेई के अनुसार, देर रात तक सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मदनापुर कस्बा समेत 390 गांवों को विद्युत आपूर्ति करने वाले उपकेंद्र में ओवरलोडिंग के कारण आग लग गई थी। दमकल यूनिट ने पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया।

अग्निकांड में तीन ब्रेकर पूरी तरह से जल गए, जबकि पांच ब्रेकरों में पानी भर गया। बिजली गुल होने से पूरी रात लोग परेशान रहे। दूसरी ओर जेई जगदीश सिंह के नेतृत्व में टीम ने सुबह ही पहुंचकर उपकेंद्र पर सफाई कार्य को शुरू कराया। जिन पांच ट्रॉलियों में पानी भर गया, उन्हें सुखाने के बाद सही करने का प्रयास किया। वहीं आग लगने से जले तीन ब्रेकरों के स्थान पर नए मंगाए गए हैं, जिसे लगाने का काम शुरू कर दिया। शनिवार शाम 28 घंटे के बाद भी बिजली की सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी।

वर्जन

– तीन ब्रेकरों को नया मंगाकर लगाया जा रहा। कोशिश है कि रात में बिजली की आपूर्ति को बहाल करा दिया जाए। – जगदीश सिंह, जेई-मदनापुर


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button