Shahjahanpur News: गन्ना शोध परिषद के 42 कर्मचारी पदोन्नत
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद में कार्यरत कई श्रेणियों के कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक निदेशक डॉ. सुधीर शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी अर्ह कर्मचारियों के प्रपत्रों का अवलोकन कर पदोन्नति के लिए संस्तुति की गई।
विभागीय प्रोन्नति समिति द्वारा ग्रेड-2 से ग्रेड-1 में नौ, ग्रेड तीन से ग्रेड दो में तीन, सहायक लेखाधिकारी एक, लेखाकार एक, प्रधान सहायक एक, वरिष्ठ स्टोर कीपर दो, वरिष्ठ सहायक 17, ड्राइवर ग्रेड-1 चार, ड्राइवर ग्रेड-2 दो, ड्राइवर ग्रेड-3 दो समेत कुल 42 कर्मचारियों की पदोन्नति की गई। निदेशक डाॅ. सुधीर शुक्ला ने बताया कि अधिकतर श्रेणियों में वर्ष 2016 के बाद पदोन्नति नहीं हुई थी। अब सभी श्रेणी के कर्मचारियों में पदोन्नति होने से वे खुश हैं।
रवि प्रताप सिंह, चंद्रमणि, उदय मिश्रा, विनीत प्रताप सिंह, राजेश शर्मा, प्रमोद वाजपेयी, अवनीश तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, आशीष भार्गव, अनिल शर्मा, सुनील कुमार, राकेश कुमार सिंह, अनंत कुमार सिंह, वीरेंद्र यादव, विनोद शाही आदि ने पदोन्नति पर खुशी का इजहार किया है। इस मौके पर समिति सदस्य के रूप में संयुक्त निदेशक गेंदा सिंह गन्ना प्रजनन एवं अनुसंधान संस्थान सेवरही कुशीनगर, प्रधान वैज्ञानिक भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ, सहायक निदेशक गन्ना किसान संस्थान एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक गन्ना शोध संस्थान शामिल रहे।