शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: ‘किसानों की आय दोगुनी करने के लिए पैक्स को करें मजबूत’

Connect News 24

All central employees including OCF will go to Delhi on November 22: Yogendra

पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को सदस्यता का प्रमाण पत्र देते डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर। स्त

शाहजहांपुर। सहकार से समृद्धि योजना के तहत सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद को खुटार ब्लॉक की चांदपुर समिति से सहकारी सदस्य बनाया।

जितिन प्रसाद का खुटार ब्लाॅक में प्रसादपुर फॉर्म हाउस है। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए पैक्स को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा हमारी सरकार गरीब, किसान, मजदूरों की सरकार है। चेयरमैन डीपीएस राठौर ने कहा किसान ही नहीं आम आदमी भी सहकारी समिति का सदस्य बन सकता है। इस दौरान भाजपा नेता कौशल मिश्रा, सहायक आयुक्त सहकारिता प्रवीण कुमार, बैंक महाप्रबंधक सौरभ द्विवेदी आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button