शाहजहाँपुर

22 नवंबर को दिल्ली जाएंगे ओसीएफ समेत सभी केंद्रीय कर्मचारी : योगेंद्र

Connect News 24

SP's training camp will be held in October, many leaders including Akhilesh-Shivpal will come

मीडिया कर्मियों को जानकारी देते भारतीय मजदूर प्रतिरक्षा संघ के टीसीएल ग्रुप हेड योगेंद्र सिंह

शाहजहांपुर। भारतीय मजदूर प्रतिरक्षा संघ के टीसीएल ग्रुप हेड योगेंद्र सिंह ने कहा कि एनपीएस को समाप्त कर ओपीएस लागू करने के लिए भारतीय मजदूर संघ लगातार संघर्ष कर रहा है। इसकी बदौलत सरकार ने एनपीएस की कमियों को लेकर हाईलेवल कमेटी बनाई है। बताया कि 22 नवंबर को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में ओसीएफ समेत सभी केंद्रीय कर्मचारी कूच करेंगे।

मंगलवार को आयुध वस्त्र निर्माणी के फैक्टरी इस्टेट स्थित बैचलर मेस में मीडियाकर्मियों से बातचीत में भारतीय मजदूर प्रतिरक्षा संघ के टीसीएल ग्रुप हेड योगेंद्र सिंह ने आगामी कार्यक्रमों से अवगत कराया। बताया कि सरकार की ओर से बताए गए सात कारपोरेशन का जो मॉडल केपीएमजी कंपनी को करोड़ों का भुगतान करके बनाया था, वह फ्लॉप हो रहा है। इसके कारण निर्माणियों में काम न मिलने से असमंजस की स्थिति थी। इसे भारतीय मजदूर संघ ने एक चरणबद्ध योजना बनाकर स्थानीय विधायकों, सांसदों के माध्यम से संसद में प्रश्न उठाकर इसको दूर किया गया। संघ के कड़े तेवर देखकर ही 800 करोड़ रुपये का उत्पादन लक्ष्य टीसीएल को दिया गया है। बताया कि शीघ्र ही ओसीएफ में कंबल, काम्बेट यूनीफार्म आदि का निर्माण शुरू होगा। इसके साथ ही प्राथमिक स्तर पर साझेदारी कर नए उत्पादों को सेनाओं तक पहुंचाने पर सहमति बनी है। इस मौके पर आर्डनेंस फैक्टरी मजदूर संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, महामंत्री दिनेश कुमार सक्सेना, संगठन मंत्री विश्वजीत विक्रम, अमर कुमार सक्सेना, विवेक चौरसिया, रामबाबू, विश्वनाथ आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button